Aapki Chopal News

  • बुद्धि विहार-आवास विकास में बिजली कटौती से हाहाकार

    मुरादाबाद -:

    बिजली लाइनों को पेड़ों से बचाने के लिए लगातार दूसरे भी पेड़ छंटाई का काम बुद्धि विहार इलाके चला। सुबह शुरू हुआ काम देर शाम सात बजे तक पूरा हुआ हो पाया। आठ घंटे बिजली कट से पूरे बुद्धि विहार और आवास विकास में रहने वाले बाशिंदे गर्मी में बेहाल हो गए । पेड कटाने की जानकारी पर आवास विकास के अफसर मौके पर पहुंचे और उन्होंने आपत्ति जताई जिस पर विभाग ने लाइन की सुरक्षा को पेड़ छंटाई कराने की बात कही। कुछ देर तकरार के बाद मामला शांत हुआ । देर शाम सात बजे आठ घंटे के इंतजार के बाद बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली । बिजली लाइन को पेड़ों से बचाने के लिए बुधवार की सुबह ग्यारह बजे दोबारा पेड़ों की छंटाई का काम शुरू हुआ। सुबह पेड़ छंटाई होने के चलते बिजली बंद करा दी गई ।

     भीषण गर्मी के चलते धीरे धीरे लोगों का सब्र जवाब देने लगा। लगातार बिजलीघरों पर फोन घनघनाने लगे। अभी काम चल ही रहा कि आवास विकास के कुछ अफसर पहुंच गए और पेड़ काटने पर आपत्ति जताई जिस पर विभाग ने लाइनों को बचाने के लिए पेड़ों की छंटाई करने की बात कही। कुछ देर तक इसको लेकर बातचीत के चलते काम बंद रहा लेकिन फिर काम को शुरू करा दिया गया। इधर जैसे जैसे समय बढ़ता गया। इतनी गर्मी में लगातार दूसरे दिन भी बिजली कट को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई। कहा कि अगर काम कराना ही था तो सुबह जल्दी शुरू कराकर दोपहर तक पूरा करा देते। भरी दोपहरी बिजली कट से बिजली पानी सबका संकट घरों में हो गई। आठघंटे बुद्धि विहार फेज वन, टू और आवास विकास के कई इलाकों में बिजली कट से लोग बेहाल हो गए । देर शाम बिजली आने पर लोगों को राहत मिली। जेई ओपी वर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली देने के लिए ही ट्रिपिंग बचाने को पेड़ों की छंटाई कराई गई। अधिकांश इलाकों में पेड़ छंटाई करा दी गई है । कुछ जगह रह गई है इसको दो तीन बाद करा दिया जाएगा ।

  • अम्फान चक्रवाती तूफान से ओडिशा में समुद्र तट पर उठी ऐसी लहरें कि लोग कांप गए

    ख़बर हिंदुस्तान से –
    चक्रवात ‘अम्फान’ से ओडिशा में भारी तबाही हुई है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को पश्चिम बंगाल तट की ओर बढ़ रहे चक्रवात के दौरान तेज हवाओं के साथ-साथ भारी बारिश हुई। इससे बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ गए वहीं कई कच्चे मकान भी ढह गए। चक्रवाती तूफान अम्फान के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें आप देख सकते हैं कि समुद्र तट पर कितनी ऊंची लहरें उठ रही है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें इस तूफान से बड़े नुकासान को दिखा रहे हैं। 
    ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) पी के जेना ने बताया कि ओडिशा के निचले तटीय इलाकों और कच्चे मकानों में रह रहे 1.41 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षित तरीके से हटाए गए लोगों को 2,921 आश्रय स्थलों में रखा गया है जहां उन्हें भोजन और अन्य सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि चक्रवात मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ही बढ़ रहा है।
    उन्होंने कहा कि चक्रवात उसी दिशा में आगे बढ़ा, जैसा पुर्वानमुान में कहा गया था। उन्होंने मौसम विभाग खासकर उसके महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी सटीक भविष्यवाणी से स्थिति को संभालने में काफी मदद मिली। चक्रवात के ओडिशा तट से गुजरने के दौरान पुरी, खुर्दा, जगतसिंहपुर, कटक, केंद्रपाडा, जाजपुर, गंजाम, भद्रक और बालासोर जिलों में विभिन्न स्थानों में मंगलवार से भारी बारिश हो रही है।
  • CONTACT ME
    Bhupendra Prakash Sharma
    Email-bhupendratmimt@gmail.com
    Contact No.-+91-8192910937,7906096004 

  • *"#सावधान—– बढ़ सकता है गुंडागर्दी, डकैती , चोरी, छिनतई अपराध लोकडौन खुलने के बाद -शीर्ष पुलिस अधिकारी का एक महत्वपूर्ण संदेश"*

    रिपोर्ट भूपेंद्र शर्मा

    *अधिकतर लोगों की आर्थिक स्थिति लगभग शून्य हो गयी है, इस कारण अपराध में उछाल आयेगा। लूट पाट, छीना झपटी व चोरी-चकारी में तेजी आयेगी।*शहरों या कस्बों में हम सभी को स्थिति से अवगत होना चाहिए। जब एक बार लॉकडाउन आंशिक रूप से / पूरी तरह से उठा लिया जाता है।*अपने आप को अपने परिवार और अपने सामान को बचाने में सक्रिय रखें।*जितने दिन भी, इन दिनों लाँकडाउन रहेगा, उन सभी दिनों में कमाई लगभग ‘न’ के बराबर होगी, इसलिए नौकरी छूटने / व्यापार पर कुप्रभाव के कारण, असामाजिक घटनाओं में अचानक उछाल आ सकता है।*

     *1. लोगों को बहुत सावधान रहना होगा। इसमें घर के लोग, बच्चे, स्कूल और कॉलेज जाने वाले लड़के / लड़कियां, कामकाजी महिला/पुरुष शामिल हैं।*
     *2. इस दौरान हो सके तो महंगी घड़ियाँ न पहनें।*
     *3. महंगे चेन, चूड़ियां, ईयर रिंग्स न पहनें। अपने हैंड बैग्स के साथ सावधानी बरतें।*
     *4. पुरुष हाई एंड वॉच, महंगे कंगन और चेन पहनने से परहेज करें।*
     *5. अपने मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल जनता (सार्वजनिक) में न करें।  सार्वजनिक रूप से मोबाइल का उपयोग कम से कम करने की कोशिश करें।*
     *6. किसी भी अजनबी को वाहन में लिफ्ट न दें।*
     *7. आवश्यकता से अधिक धन लेकर साथ भ्रमण पर न जाएं।*
     *8. अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड को सुरक्षित रखें।*
     *9. अपने बड़ों, पत्नी और बच्चों के कल्याण के बारे में जानने के लिए समय-समय पर घर पर फोन करते रहें।*
     *10. घर के बड़ों और लोगों को निर्देश दें कि दरवाजे की घंटी बजाते समय मुख्य दरवाजे से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, यदि संभव हो तो ग्रिल गेट का प्रयोग करें। किसी पार्सल या पत्र प्राप्त करने के लिए ग्रिल के करीब न जाने दें।*
     *11. बच्चों को जितना हो सके समय पर घर जल्दी लौटने की हिदायत दें।*
     *12. घर तक पहुँचने के लिए किसी भी एकांत या छोटी शॉर्टकट वाली सड़कों का प्रयोग न करें, कोशिश यही करें कि अधिकतम मुख्य सड़कों का उपयोग करें।*
     *13. जब आप बाहर होते हैं तो अपने आसपास के संदिग्ध लोगों पर नजर रखें।*
     *14. हमेशा हाथ में एक आपातकालीन नंबर होना चाहिए।*
     *15. लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।*
     *16. *पब्लिक ज्यादातर मास्क पहेनेगी अतः पहचानना मुश्किल होगा*।
     *17. जो कैब सेवाओं का उपयोग करते हैं, कृपया अपनी यात्रा का विवरण अपने माता-पिता, भाई-बहन, रिश्तेदारों, दोस्तों या अभिभावकों के साथ साझा करें।*
     *18. सरकारी परिवहन प्रणाली की कोशिश करें और उसका उपयोग करें।*
    *19. भीड़ वाली बसों से बचें*
     *20. अपने दैनिक सैर के लिए उजाले में लगभग सुबह 6.00 बजे के आसपास जाएं, शाम को अधिकतम 8:00 बजे तक मुख्य सड़कों का उपयोग करें।  खाली सड़कों से बचें।*
     *21. मॉल, समुद्र तट और पार्कों में ज्यादा समय न बिताएं।*
     *22. अगर बच्चों को ट्यूशन क्लासेस अटेंड करना है तो बड़ों को उन्हें लाने एवं छोडने की जिम्मेदारी दें।*
     *23. अपने वाहनों में कोई कीमती सामान न छोड़ें।*

     *”कम से कम 3 महीने या समग्र स्थिति में सुधार होने तक इसका पालन करना होगा।”*

  • नागरिक सुरक्षा कोर सिविल डिफेंस पोस्ट कोठीवाल टीम के नेतृत्व में चौक बुध बाजार से इंपीरियल तिराहे तक अपनी ड्यूटी का निर्वाह किया।

    रिपोर्ट पुनीत शर्मा *
    महानगर में आज दिनांक 18 मई 2020 लॉक डाउन 4.0 के अंतर्गत महानगर में नागरिक सुरक्षा कोर सिविल डिफेंस पोस्ट कोठीवाल टीम के नेतृत्व में  चौक बुध बाजार से इंपीरियल तिराहे तक अपनी ड्यूटी का निर्वाह किया।

    शासन के निर्देशानुसार मुरादाबाद प्रशासन के सहयोग से आज जीजी हिंदू इंटर कॉलेज एवं एस एस के इंटर कॉलेज से स्वास्थ्य परीक्षण होने के बाद सभी रजिस्टर्ड प्रवासी श्रमिक एवं छात्र मुरादाबाद जंक्शन से श्रमिक ट्रेन के माध्यम से अपने गंतव्य की ओर वापस गए।
     जिनकी सहायता हेतु एवं यातायात व्यवस्थित करने हेतु पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए नागरिक सुरक्षा कोर सिविल डिफेंस पोस्ट कोठीवाल नगर एवं पोस्ट अमरोहा गेट एवं पोस्ट पीएसी ने संयुक्त रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए कड़ी धूप में भी पूरे यातायात को सुचारू रूप से चलाने में पुलिस का दोपहर 12:00 बजे से 2:30 बजे तक सहयोग किया।

     मुख्य रूप से प्रखंड कोतवाली के आई सी ओ आदरणीय श्री के के गुप्ता जी

    कोठीवाल नगर  पोस्ट वार्डन श्री नवनीत किशोर जैन जी ,

    अमरोहा गेट पोस्ट वार्डन श्री रविंद्र कुमार गौतम जी,

    पीएसी पोस्ट वार्डन आदरणीय मैम जसवंत कौर जी

    सहयोगी सेक्टर वार्डन श्री नितिन सेठी जी सेक्टर वार्डन पीएसी पोस्ट

    कोठीवाल नगर से एडवोकेट विपुल अग्रवाल,
    एडवोकेट चक्रेश लोहिया,
    आदरणीय श्री निर्मल रोहिल्ला जी,
    जनाब नदीम प्रधान जी,

    कोठीवाल नगर के डिप्टी पोस्ट वार्डन आदरणीय श्री साकिर हुसैन साहब जी, आदरणीय श्री अशोक सागर जी,
    नकीम अहमद जी, आदरणीय श्री तिलक राज सिक्का जी, श्री राजीव गुप्ता जी,
     श्री विनीत भन्डुला जी,
    सभी वॉलिंटियर्स ने संयुक्त रूप से उपस्थित होकर इंपीरियल तिराहे पर पूर्ण रूप से व्यवस्था संभाली।

  • देखिए क्या हुआ जब स्वयं विधायक ने किया गांव को सैनिटाइज

    #रिपोर्ट प्रवीन  कुमार  

    भारतीय जनता पार्टी के कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नू रविवार को लोधीपुर राजपूत एवं बागड़पुर गांव पहुंचे और दोनों गांव को पूर्ण रूप से सैनिटाइज करवाया

     विधायक ने सभी कार्यकर्ता एवं ग्रामवासियों को आत्मनिर्भर बनने की सीख देते हुए स्वयं ही गांव को सैनिटाइज करना शुरू कर दिया

     विधायक के इस कार्य को देखकर सभी ग्राम वासियों ने विधायक की सराहना की और आगे आकर सैनिटाइजेशन में सहयोग किया

     भाजपा विधायक ने लोधीपुर एवं बागड़पुर गांव के राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड से नाम कट चुके व्यक्तियों की लिस्ट ली एवं उसको एसडीएम को सौंप कर राशन कार्ड में पुनः नाम चढ़ाने के आदेश दिए

     विधायक जी की कोरोना टीम का संचालन कर रहे विक्रांत सिंह ढिल्लन ने स्वयं ही ट्रैक्टर चलाकर सैनिटाइजर का कार्य कराया एवं घर-घर जाकर ग्रामवासियों से उनकी समस्याओं को जाना और उनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया

  • LOCKDOWN 4.0 यूपी में कुछ शर्तों के साथ मिल सकती है छूट

    हिन्दुस्तान टीम,लखनऊ
    कोरोना वायरस के संकट से बचाने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगा हुआ है। सोमवार से देशभर में

    लॉकडाउन 4 लागू हो जाएगा। पीएम मोदी पहले ही कह चुके हैं इस बार का लॉकडाउन 4 कुछ नए रंग रूप वाला हाेगा। ऐसे में सबकी निगाहें इस ओर लगी है कि ये नया रंग रूप क्या होगा। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी प्रदेश में लॉकडाउन चार लागू कराने की तैयारी कर चुके हैं।

    अधिकारियों और मंत्रियों से राय लेने के बाद यूपी की तरफ से लॉकडाउन 4 में छूट का प्रस्ताव बनाकर पहले ही केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है। बताया जा रहा है कि यूपी में कुछ शर्तों के साथ चुनिंदा छूट दी जा सकती है। वैसे बताया जा रहा है जिल शहरों में सबसे ज्यादा कोरोना का कहर है वहां कोई छूट नहीं मिलने वाली है। इसमें मेरठ और आगरा का नाम सबसे ऊपर है। आगरा में तो कोरोना मरीजों की संख्या 800 से ज्यादा हो चुकी है। वैसे अब हर कोई लॉकडाउन 4 के बारे में जानने को बेताब है कि सोमवार से क्या क्या छूट मिलने जा रहा है। 
    सख्ती के दिए थे संकेत : 
    यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक टीवी न्यूज चैनल से बात करते हुए संकेत दिए थे कि हो सकता है यूपी में लॉकडाउन 4 के दौरान ज्यादा छूट ना मिले। इसके पीछे का तर्क देते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश में बहुत सारे लोग बाहर से आए हैं। यह हमारे लिए चुनौतीपूर्ण समय है। हम नहीं चाहते कि कम्युनिटी स्प्रेडिंग हो। सीएम योगी ने भीड़भाड़ वाले प्रतिष्ठानों को न खोलने का संकेत दिया। कहा कि ऐसे एरिया वाले प्रतिष्ठानों को अभी हम खोल दें, ऐसा मुझे नहीं लगता। मुख्यमंत्री ने कहा कि जितने श्रमिक लोग आये हैं, यह हमारे अपने हैं, हमारी ताकत है। इसमें किसी का भी अनादर न हो।
    सूत्रों के मुताबिक प्रस्ताव में ये कहा गया : 
    – लॉकडाउन जारी रहे लेकिन शर्तों के साथ छूट मिले।  
    – आर्थिक गतिविधि शुरू होने का रोडमैप तैयार किया जाए।  
    -हॉटस्पाॉट के बाहर की दुकानें खुलें।  
    – मिठाई की दकानों से हो  हाेम डिलीवरी।  
    – मॉल ,सिनेमाघर स्कूल रहे बंद रहे।  
    – जरूरी चीजों के अलावा अन्य दुकानें भी खुले।  
  • रश्मि प्रभाकर जी ने जनता से कहा कोरोना जल्दी भागेगा

    रश्मि प्रभाकर बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापिका के रूप में कार्यरत है आपकी पोस्टिंग
    बहराइच में है
    रश्मि जी ने देश और विदेश में कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे डॉक्टर, नर्स,पुलिसकर्मियों का धन्यवाद दिया ।
    रश्मि प्रभाकर अब तक बहुत सारे काव्य सम्मेलनों में हिस्सा ले चुकी हैं व विभिन्न साहित्य पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है

    कवयित्री और लेखिका, बहराइच, मुरादाबाद, व नेपाल में विभिन्न काव्य गोष्ठियों और कवि सम्मेलनों में कविता पाठ कर चुकी है ।
    [youtube=https://www.youtube.com/watch?v=Ai9Tp7fkGhU&w=320&h=266]

  • Contact Us

  • एंटी कोरोना टास्क फ़ोर्स द्वारा दिल्ली रोड पर खाना व दवाईयां वितरित की गयी

    एंटी कोरोना टास्क फ़ोर्स द्वारा दिल्ली रोड पर खाना व दवाईयां वितरित की गयी

    जितेन्द्र सिंह अखिल भारतीय प्रधान संगढन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने बताया की एंटी कोरोना टास्क फाॅर्स देश के 28  राज्यों में 32000 वॉलिएंटरो के साथ मिलकर देश सेवा का कार्य कर रहें हैं | 

    सुमित चोधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजपा का कहना है की जब तक देश से कोरोना ख़त्म नहीं हो जाता तब तक हम एंटी कोरोना टास्क फ़ोर्स के साथ मिलकर देश और जनता  करते रहेंगे  

    [youtube=https://www.youtube.com/watch?v=jlfdHqKNPy4&w=320&h=266]

    पलायन को मजबूर मजदूरों को खाना, दवाईयां, मास्क,फल आदि वितरित की जा है |
    Link For Video https://youtu.be/jlfdHqKNPy4