-
तेज रफ्तार कार का कहर: बुलेट सवार दो छात्रों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल


आपकी चौपाल न्यूज
मोहित गुप्ता मुरादाबादमुरादाबाद/ पाकबड़ा। तेज रफ्तार वाहन फिर एक बार मौत बनकर आया और दो युवाओं की जिंदगी को तहस-नहस कर गया। थाना पाकबड़ा क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार दोपहर करीब एक बजे दिल्ली नेशनल हाईवे पर बने फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बरेली निवासी विपिन और रामपुर निवासी करन बुलेट बाइक (UP25EA6558) से सफर कर रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार शार्वलेट कार (HR51AR6948) ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों छात्र बाइक समेत फ्लाईओवर से नीचे सर्विस रोड पर जा गिरे। मौके पर ही विपिन की मौत हो गई, जबकि करन गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों छात्र आईएफटीएम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे।
विपिन बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र था जबकि करन बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना पाकबड़ा प्रभारी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों युवकों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। वहीं करन की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने हादसे में शामिल कार को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है।
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही बिना देर किए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों की अनियंत्रित चाल का खतरनाक चेहरा सामने ला दिया है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक की लहर है, वहीं लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर गति सीमा पर सख्ती से निगरानी की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों पर लगाम लगाई जा सके।
https://www.youtube.com/@aapkichopalnews

-
बागड़पुर की मढिया में तेंदुए की दस्तक, बछड़े को बनाया निवाला,ग्रामीणों में दहशत

आपकी चौपाल न्यूज
मोहित गुप्ता मुरादाबाद
रविवार। थाना पाकबड़ा क्षेत्र के आने वाले ग्राम बागड़पुर की मढिया और लोदीपुर, गिन्दौड़ा में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बीते रात तेंदुए ने गांव के समीप एक गाय की बछिया को अपना निशाना बना लिया, जिससे ग्रामीणों में भय और आक्रोश व्याप्त हो गया है। तेंदुए की इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने सामूहिक रूप से ईख के खेतों में बछिया का शव मूर्छित अवस्था में मिला, जिसे देख ग्रामीणों के होश उड़ गए
और वन विभाग को सूचित किया। भारी संख्या में ग्रामीण खेतों में इकट्ठा हुए और उन्होंने सुरक्षा की मांग करते हुए गुहार लगाई। बावजूद इसके, अब तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है। वन विभाग की ओर से गांव के पास एक पिंजरा लगाया गया है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद तेंदुआ उसमें नहीं फंसा है। इससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। खेतों में काम करने वाले किसान अब अकेले खेतों में जाने से कतरा रहे हैं और पशुओं को झुंड में लाकर नयार (चारा) लाने का कार्य कर रहे हैं।
तेंदुए की गतिविधियों को लेकर लोगों ने बताया कि वह मुख्यतः रात के समय गांव की परिधि में घूमता है और कभी-कभी सुबह के वक्त भी देखा गया है। बच्चों को स्कूल भेजने में भी अभिभावक डर महसूस कर रहे हैं। गांव के प्रधान और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही तेंदुए को पकड़ा नहीं गया तो यह इंसानों पर भी हमला कर सकता है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से सावधानी बरतने और अकेले खेत या जंगल की ओर न जाने की अपील की है। फिलहाल, लोदीपुर और गिन्दौड़ा और बागड़पुर की मढिया में तेंदुए की दहशत के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और लोग हर समय भय के साये में जीने को मजबूर हैं।
-
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति बैठक का आयोजन

बाल विकास परियोजना अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के दिए निर्देश( डीएम: अनुज कुमार)
आपकी चौपाल न्यूज
मुरादाबाद(मोहित गुप्ता) सोमवार को जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने फील्ड स्तर पर लाभार्थियों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्राप्त कराने के लिए आंगनवाडी कार्यकत्रियों को किशोरियों में खून की कमी दूर करने के उद्देश्य से खिलाई जाने वाली दवाई की आपूर्ति पूरी होनी चाहिए तथा शिविर लगाकर सभी की एनीमिया की जांच की जाये। बाल विकास परियोजना अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने आंगनवाडी केन्द्रों के निरीक्षण करने, समय से केन्द्रों के संचालन कराने के भी निर्देश दिए, आंगनवाडी केन्द्र किंडर गार्डन की भांति संचालित किए जाने के निर्देश दिए और कहा कि केन्द्र साफ-सुथरा एवं सुसज्जित हो इसको भी सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आईसीडीएस के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रम एवं अभियानों के बारे में विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पोषण ट्रेकर ऐप पर बच्चों की लंबाई और वजन करके उसके पोषण की स्थिति दर्ज की जाती है परंतु ऐसे भी मामले संज्ञान में आए हैं जिनमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बच्चे का त्रुटिरहित विवरण दर्ज करने के दौरान लापरवाही बरती जा रही है इसलिए सुपरवाइजर आंगनवाड़ी केंद्र के भ्रमण के दौरान रैंडम तरीके से बच्चों की लंबाई और वजन कराए तथा इसका मिलान करें कि उस बच्चे के सम्बन्ध में पोषण ट्रेकर ऐप पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा भरी गई डिटेल सही है अथवा नहीं।
पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती गंभीर अति कुपोषित बच्चों की संख्या और उनके उपचार के बारे में जिलाधिकारी ने जानकारी प्राप्त की और कहा कि पोषण पुनर्वास केंद्र की उपयोगिता को बढ़ाया जाए तथा जिले के अधिक से अधिक गंभीर अति कुपोषित बच्चों को भर्ती करके उनको उपचार प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे तथा बच्चों के अभिभावकों को बच्चे के बेहतर पोषण के लिए जरूरी सावधानियां एवं उपायों के बारे में जागरूक करें। जिलाधिकारी ने उपस्थित सुपरवाईजरों को अपनी उपस्थिति में बच्चों का नाप-तोल कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में हाॅट कुक्ड मील, जर्जर आंगनवाडी केन्द्रों को ठीक कराने संबंधित, ई-कवच पोर्टल पर फीडिंग संबंधित, आंगनवाडी केन्द्रों पर दवाईयों की उपलब्धता संबंधित, इत्यादि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को यथोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारियों को नियमित रुप से फील्ड में निकलकर आंगनवाडी केन्द्रों पर समुचित व्यवस्थाओं को दुरस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनवाडी केन्द्रों का किंडर गार्डन के रुप में विकास किया जाये, जिससे केन्द्रों पर उपस्थित बच्चों का सर्वागीर्ण विकास हो सके। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, हॉट कुक्ड मील एवं कार्यकल्प के अंतर्गत चिन्हित आंगनवाड़ी केंद्रों पर 18 इंडिकेटर्स के अनुरूप कराए गए कार्यों की प्रगति के बारे में भी समीक्षा की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 कुलदीप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी जानकी देवी सहित समस्त एमओआईसी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे रहें। -
आज का हिन्दू पंचांग
दिनांक – 20 मई 2025

⛅दिन – मंगलवार
⛅विक्रम संवत् – 2082
⛅अयन – उत्तरायण
⛅ऋतु – ग्रीष्म
⛅मास – ज्येष्ठ
⛅पक्ष – कृष्ण
⛅तिथि – अष्टमी प्रातः 04:55 मई 21 तक तत्पश्चात् नवमी
⛅नक्षत्र – धनिष्ठा शाम 07:32 तक तत्पश्चात् शतभिषा
⛅योग – इन्द्र रात्रि 02:50 मई 21 तक तत्पश्चात् वैधृति
⛅राहुकाल – दोपहर 03:56 से शाम 05:36 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)
⛅सूर्योदय – 05:57
⛅सूर्यास्त – 07:16 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त अहमदाबाद मानक समयानुसार)
⛅दिशा शूल – उत्तर दिशा में
⛅ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:31 से प्रातः 05:14 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)
⛅अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:10 से दोपहर 01:03
⛅निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:15 मई 21 से रात्रि 12:58 मई 21 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)
⛅व्रत पर्व विवरण – मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, कालाष्टमी
⛅विशेष – अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)
🌹 ब्रह्मचर्य-पालन के नियम 🌹
(ब्रह्मलीन ब्रह्मनिष्ठ स्वामी श्री लीलाशाहजी महाराज के प्रवचन से)
ऋषियों का कथन है कि ब्रह्मचर्य ब्रह्म-परमात्मा के दर्शन का द्वार है, उसका पालन करना अत्यंत आवश्यक है । इसलिए यहाँ हम ब्रह्मचर्य-पालन के कुछ सरल नियमों एवं उपायों की चर्चा करेंगेः
1. ब्रह्मचर्य तन से अधिक मन पर आधारित है । इसलिए मन को नियंत्रण में रखो और अपने सामने ऊँचे आदर्श रखो ।
2. आँख और कान मन के मुख्यमंत्री हैं । इसलिए गंदे चित्र व भद्दे दृश्य देखने तथा अभद्र बातें सुनने से सावधानी पूर्वक बचो ।
3. मन को सदैव कुछ-न-कुछ चाहिए । अवकाश में मन प्रायः मलिन हो जाता है । अतः शुभ कर्म करने में तत्पर रहो व भगवन्नाम-जप में लगे रहो ।
4. ‘जैसा खाये अन्न, वैसा बने मन ।’ – यह कहावत एकदम सत्य है । गरम मसाले, चटनियाँ, अधिक गरम भोजन तथा मांस, मछली, अंडे, चाय कॉफी, फास्टफूड आदि का सेवन बिल्कुल न करो ।
5. भोजन हल्का व चिकना स्निग्ध हो । रात का खाना सोने से कम-से-कम दो घंटे पहले खाओ ।
6. दूध भी एक प्रकार का भोजन है । भोजन और दूध के बीच में तीन घंटे का अंतर होना चाहिए ।
7. वेश का प्रभाव तन तथा मन दोनों पर पड़ता है । इसलिए सादे, साफ और सूती वस्त्र पहनो । खादी के वस्त्र पहनो तो और भी अच्छा है । सिंथेटिक वस्त्र मत पहनो । खादी, सूती, ऊनी वस्त्रों से जीवनीशक्ति की रक्षा होती है व सिंथेटिक आदि अन्य प्रकार के वस्त्रों से उनका ह्रास होता है ।
8. लँगोटी बाँधना अत्यंत लाभदायक है । सीधे, रीढ़ के सहारे तो कभी न सोओ, हमेशा करवट लेकर ही सोओ । यदि चारपाई पर सोते हो तो वह सख्त होनी चाहिए ।
9. प्रातः जल्दी उठो । प्रभात में कदापि न सोओ । वीर्यपात प्रायः रात के अंतिम प्रहर में होता है ।
10. पान मसाला, गुटखा, सिगरेट, शराब, चरस, अफीम, भाँग आदि सभी मादक (नशीली) चीजें धातु क्षीण करती हैं । इनसे दूर रहो ।
11. लसीली (चिपचिपी) चीजें जैसे – भिंडी, लसौड़े आदि खानी चाहिए । ग्रीष्म ऋतु में ब्राह्मी बूटी का सेवन लाभदायक है । भीगे हुए बेदाने और मिश्री के शरबत के साथ इसबगोल लेना हितकारी है ।
12. कटिस्नान करना चाहिए । ठंडे पानी से भरे पीपे में शरीर का बीच का भाग पेटसहित डालकर तौलिये से पेट को रगड़ना एक आजमायी हुई चिकित्सा है । इस प्रकार 15-20 मिनट बैठना चाहिए । आवश्यकतानुसार सप्ताह में एक-दो बार ऐसा करो ।
13. प्रतिदिन रात को सोने से ठंडा पानी पेट पर डालना बहुत लाभदायक है ।
14. बदहज्मी व कब्ज से अपने को बचाओ ।
15. सेंट, लवेंडर, परफ्यूम आदि से दूर रहो । इन्द्रियों को भड़काने वाली किताबें न पढ़ो, न ही ऐसी फिल्में और नाटक देखो ।
16. विवाहित हो तो भी अलग बिछौने पर सोओ ।
17. हर रोज प्रातः और सायं व्यायाम, आसन और प्राणायाम करने का नियम रखो ।
-
मकान की दीवार काटकर चंगेरी गांव में चोरी, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

आपकी चौपाल न्यूज
मुरादाबाद(मोहित गुप्ता) चोरों के आतंक से गांव वासी हुए परेशान पुलिस से लगाई न्याय की गुहार। आपको बता दें कि थाना छजलैट क्षेत्र के गांव मिल्क चंगेरी में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर में नकब लगाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषणों के साथ-साथ नगदी भी ले उड़े। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित जेविन्दर पुत्र परविंदर सिंह के घर में बीती रात चोरों ने दीवार काटकर में नकब लगाकर भीतर प्रवेश किया और अलमारी में रखे कीमती जेवरात व हजारों रुपये की नगदी चुरा ली। सुबह जब परिजन जागे तो घर का सामान बिखरा मिला और नकब लगा देख सब हैरान रह गए पीड़ित जेविन्दर ने तत्काल थाना छजलैट पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी और एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की मदद से चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
-
डिलारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता : 1.49 करोड़ रुपये की पुरानी बंद करेंसी के साथ तीन गिरफ्तार, भेजा जेल

आपकी चौपाल न्यूज
मुरादाबाद(मोहित गुप्ता ) सोमवार को थाना डिलारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित पुरानी करेंसी के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 500 और 1000 रुपये के पुराने बंद हो चुके नोटों में कुल एक करोड़ 49 लाख 99 हजार रुपये की करेंसी बरामद हुई है। मामले में तीन अन्य आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है
पुलिस ने आरोपियों के पास से 500 और 1000 रुपये के पुराने बंद हो चुके नोटों में कुल एक करोड़ 49 लाख 99 हजार रुपये की करेंसी बरामद हुई है। मामले में तीन अन्य आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रियाज़, मोहम्मद यासीन और विक्की गौतम के रूप में हुई है। वहीं, यूसुफ, सत्तार और फैसल नामक तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है । पुलिस को शक है कि यह सभी आरोपी किसी बड़े पुराने करेंसी बदलने वाले गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी इन बंद हो चुके नोटों को किसी माध्यम से वैध मुद्रा में बदलवाने की फिराक में थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह पुरानी करेंसी को नए नोटों में बदलने का झांसा देकर लोगों को ठगने का प्रयास कर सकता है। जल्द ही फरार हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी और गिरोहों का खुलासा भी किया जाएगा
थाना डिलारी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। बरामद की गई करेंसी को जब्त कर लिया गया है और जांच जारी है कि इन नोटों को आखिर किस उद्देश्य से और कहां से लाया गया था।

-
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन

हाईवे पर ई-रिक्शा न चलें इसको सुनिश्चित करें अधिकारी

आपकी चौपाल न्यूज
मुरादाबाद(मोहित गुप्ता) मंगलवार को मण्डलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं डीआईजी मुनिराज की उपस्थिति में आयुक्त सभागार में वर्ष 2025 की द्वितीय मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने परियोजना निदेशक एनएचएआई को हाईवे पर उचित प्रकाश व्यवस्था एवं साईनेज /इंडीकेटर लगवाने हेतु संबंधित कार्यवाही को करने के निर्देश दिऐ। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में हाईवे पर ई-रिक्शा न चले इसको सुनिश्चित किया जाये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शहर एवं हाईवे की रोड पर वाहन पार्क न होने पाये इसको अधिकारी सुनिश्चित करें। मण्डलायुक्त ने परियोजना निदेशक एनएचएआई को खराब के्रन को चैक करवाने, ब्रेथ एनलाइजर एवं हाईवे पर एम्बलूेंसो की ससमय उपलब्ध्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बैठक में मण्डलायुक्त/अध्यक्ष द्वारा मण्डल के समस्त जनपदों में मानक के अनुसार निर्धारित जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा की बैठकें कराने हेतु निर्देशित किया गया। संभाग के समस्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) को दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही बिना हेलमेट लगाये दो पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ब्लैक स्पॉट के संबंध में मण्डलायुक्त द्वारा सभी ब्लैक स्पॉट्स पर अल्पकालिक सुधारात्मक कार्यवाही के साथ-साथ दीर्घकालिक सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिये गये, जिसमें मार्किंग, रोड साइनेज, स्पीड टेबल पर मार्किंग आदि हेतु निर्देशित किया गया। सोलेशियम स्कीम के अन्तर्गत मिलने वाली सहायता के संबंध में अवशेष प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि मानक के अनुसार निर्धारित जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठकें करायी जायें।
इसके अतिरिक्त मण्डलायुक्त द्वारा दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत एनएचएआई एवं पीडब्ल्यूडी को मण्डल के समस्त मुख्य मार्गो पर क्रेन व एम्बुलेंस की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। दुघर्टनाओं पर अंकुश लगाने हेतु रोड किनारे जहां-जहां अतिक्रमण है उसे तत्काल हटाने हेतु निर्देशित किया गया। मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को सभी ब्लैक स्पॉट्स पर साईनेज, रिफलेक्टर, रम्बल स्ट्रिव, लिंकर लगाने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत समी ब्लैक स्पाट्स पर लाईटिंग की व्यवस्था अतिशीघ्र कराने के निर्देश दिए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संभल एवं सी0ओ0 (टैªफिक) संभल को निर्देशित किया गया कि आपस में सामन्जस्य स्थापित करते हुए जनपद के विमिन्न मागों पर कृपया धीरे चलें, दुर्घटना संभावित क्षेत्र आदि संबंधित बोर्ड लगवाना सुनिश्चित करें।
मण्डलायुक्त द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की संख्या, मृतकों की संख्या एवं घायलों की संख्या में कमी लाने हेतु मण्डल के समी जिलों में प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जनपद मुरादाबाद में सोलेशियम स्कीम के अधिक प्रकरण लंबित होने के कारण सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मुरादाबाद को तत्काल प्रकरण निस्तारण तथा मण्डल के अन्य समस्त जिलों को भी लंबित प्रकरणों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा के विभिन्न अभियोगों में पुलिस विभाग द्वारा सस्पेंड करने हेतु प्रेषित किये गये ड्राइविंग लाइसेंसों के संबंध में आवश्यक कार्यवाही कराने के निर्देश दिये गये। साथ ही जिन जनपदों में पुलिस विभाग द्वारा प्रवर्तन /सड़क सुरक्षा के विभिन्न अभियोगों में ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड हेतु प्रेषत नहीं किये गये हैं, उनको तत्काल प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। सड़क सुरक्षा के विभिन्न अभियोगों यथा-बिना सीट बेल्ट/हेलमेट वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, ड्रंकन ड्राइविंग, रॉन्ग साईड ड्राइविंग आदि में प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही के निर्देश दिये गये। मण्डलायुक्त द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता के अभियान को जनमानस तक पहुंचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभाओं का आयोजन कराने एवं मण्डल के समस्त ब्लैक स्पॉट्स पर सुधारात्मक कार्यवाही हेतु पूर्व में भेजे गये प्रस्तावों के संबंध में पुनः प्रस्ताव/रिमाइण्डर प्रेषित करने के निर्देश दिये गये। अनाधिकृत/अवैध संचालित ई-रिक्शाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी जनपदों में थानेवार अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। कैंच की पुलिया ब्लैक स्पॉट पर बढ़ रही दुर्घटनाओं के दृष्टिगत रम्बल स्ट्रिप लगाने के निर्देश दिये गये। दलपतपुर टोल प्लाजा, चन्दौसी कट, सिहोराबाजे, छपरा मोड़, मनकरा मोड़, भदासना कट उक्त सभी ब्लैक स्पॉट्स पर अतिशीघ्र फ्लाईओवर का निर्माण करने हेतु एनएचआई के संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।
बैठक में अनुज कुमार सिंह जिलाधिकारी मुरादाबाद, सतपाल अंतिल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद, दिव्यांशु पटेल नगर आयुक्त, मुरादाबाद, सर्वेश कुमार गुप्ता अपर आयुक्त (प्रशासन) मुरादाबाद, अनुभव सिंह वीसी (एमडीए) मुरादाबाद, अतुल कुमार, अपर नगर आयुक्त मुरादाबाद नगर निगम, सुभाष गंगवार पुलिस अधीक्षक (यातायात) मुरादाबाद, प्रणव झा संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मुरादाबाद, श्री आनन्द निर्मल सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मुरादाबाद, महेश कुमार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अमरोहा, गौरी शंकर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बिजनौर, राजेश कुमार श्रीवास्तव सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) रामपुर, प्रवेश कुमार सरोज, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) संभल राजवती, एआरएम मुरादाबाद, विनोद पाण्डेय, पंचायती मुरादाबाद आदि के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
-
विकास प्राधिकरण की सीलिंग कार्यवाही, बिना स्वीकृति बनाए जा रहे स्कूल भवन पर चला चाबुक

मुरादाबाद, आपकी चौपाल न्यूज (मोहित गुप्ता) :
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) द्वारा मंगलवार को थाना कटघर क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण किए जा रहे एक स्कूल भवन पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।
यह निर्माण कार्य मकसूद आलम और शकूर आलम द्वारा महालक्ष्मी ट्रांसपोर्ट के पास करीब 400 वर्ग मीटर क्षेत्र में कराया जा रहा था । प्राधिकरण को मिली शिकायतों के आधार पर सचिव अंजुलता के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम का नेतृत्व सहायक अभियंता (एई) सागर गुप्ता कर रहे थे, जिनके साथ अवर अभियंता ग्रीस पांडेय और शिव प्रकाश शुक्ला भी मौजूद रहे। टीम ने निर्माणाधीन भवन की जांच की तो पाया कि उक्त निर्माण बिना किसी स्वीकृत नक्शे के किया जा रहा था, जो प्राधिकरण के नियमों का उल्लंघन है।
प्राधिकरण प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महानगर में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पूर्व मानचित्र की स्वीकृति आवश्यक है। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई की जाएगी। सचिव अंजुलता ने कहा कि अवैध निर्माण न केवल नगर की योजना व्यवस्था को बाधित करता है बल्कि इससे नागरिकों की सुरक्षा को भी खतरा होता है । प्राधिकरण वीसी अनुभव सिंह ने महानगर की जनता से अपील की है कि भवन निर्माण अथवा किसी व्यावसायिक परिसर का निर्माण शुरू करने से पहले मुरादाबाद विकास प्राधिकरण से विधिवत अनुमति प्राप्त करें। नक्शा स्वीकृत कराने की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी है, और नागरिकों को इसमें सहयोग करना चाहिए। इस कार्यवाही के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अन्य अवैध निर्माण कार्यों में लगे लोगों में भी चिंता की लहर दौड़ गई। एमडीए की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्रीय नागरिकों ने सराहना की है।
-
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यो एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक का आयोजन

आईजीआरएस शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर नियमित फीडबैक भी अवश्य लें अधिकारी
आपकी चौपाल न्यूज
मुरादाबाद(मोहित गुप्ता) मंगलवार को जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन के बापू सभागार में विकास कार्यो एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार विकास योजनाओं की प्रगति से संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एम0ओ0यू0 मानीटरिंग के संबंध में चर्चा की गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने जीएमडीआईसी को उचित कार्यवाही कर पेंडेसिंयों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस को सभी अधिकारीगण ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें और नियमित रुप से शिकायत कर्ता से संपर्क स्थापित करके फीडबैक अवश्य लें। उन्होंने विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारी को बिजली बिल संशोधन, ससमय बिल उपलब्ध करवाने संबंधी इत्यादि समस्याओं के निस्तारण हेतु क्रियाशील होकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को छात्रवृत्ति संबंधी पेंडेसिंयों को दूर करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में पीएम आवास योजना शहरी, पीएम आवास योजना ग्रामीण, स्मार्ट सिटी मिशन, सेतुओं का निर्माण, सड़को का अनुरक्षण, मानव संपदा योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सड़कों का निर्माण, पोषण अभियान, आॅपरेशन कायाकल्प, पीएम फसल बीमा योजना, दुग्ध विकास, कन्या विवाह सहायता योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पारिवारिक लाभ योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति के संबंध में चर्चा की गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारी को यथोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर योजना की प्रगति के संबंध में विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारी को भी क्रियाशील होकर कार्य करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत उन्होंने एक्सईएन ग्रामीण जल निगम को त्वरित कार्यवाही कर शत प्रतिशत पानी की सप्लाई शुरु करवाने हेतु निर्देशित किया। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को सड़को के निर्माण, मरम्मत एवं अनुरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने औषधि निरीक्षक को जनपद में नकली दवाईयां के विक्रय से संबंधित कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनवाडी केन्द्रों पर उपस्थित बच्चों को सर्वांगीर्ण विकास से संबंधित व्यवस्थाओं को दुरस्त रखने हेतु निर्देशित किया और कहा कि बच्चों की प्री स्कूल शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन गुलाब चन्द, डीडीओ जीबी पाठक, पीडीडीआरडीए, जिला अर्थ संख्याधिकारी मो0 परवेज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे हैं
-
पत्नी की गर्दन काटकर रामगंगा में फेकने वाले आरोपी पति को मँझोला पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
आरोपी पति ने बॉडी को घर में गड्ढा खोदकर किया दफन
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर हत्या का किया खुलासा
मझोला थाना क्षेत्र के टीपी नगर में युवक ने पत्नी की गर्दन काटकर रामगंगा नदी में फेंका,
आरोपी पति ने बॉडी को घर में गड्ढा खोदकर किया दफन ।
इसके बाद पत्नी को लापता बताकर ढूंढने का नाटक करता रहा।
पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया।
पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली।एसपी सिटी रणविजय ने बताया की 18 अप्रैल को मृतका तबस्सुम की मां पूनम ने गुमशुदगी की तहरीर दी थी. उसके बाद से पुलिस लगातार तबस्सुम की तालश कर रही थी. मृतका का पति शाने आलम लगातार मृतका की तालश में मद्द्त नहीं कर रहा था. मृतका के परिजनों ने भी कुछ जानकारी दी जिसके बाद उससे सख्ती से पूछताछ की गयी. उसने बताया की तबस्सुम का सर काट कर उसकी हत्या कर दी है व उसका धड़ घर के अंदर सीढ़ियों के नीचे गड्ढा खोदकर दबा दिया है. मृतका का सर व धड़ पुलिस ने बरामद कर लिया है. मकान बेचने को लेकर इसने अपनी पत्नी की हत्या करी थी.
aapki chopal news
