Aapki Chopal News

  • ग्राम प्रधान इलेक्शन के लिए तैयार होने लगा खतरनाक सामान, अलर्ट हुई पुलिस

    रिपोर्ट पुनीत शर्मा  

    पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच कच्ची शराब की भट्ठियां  धधकनी शुरू 

    पंचायत चुनाव में कच्ची शराब की खपत को देख कारोबारी सक्रिय हो गए है। परिणाम स्वरूप जिले के शहरी थानों के साथ ही देहात के ज्यादातर थाना क्षेत्रों से कच्ची शराब बनने और बिकने की शिकायत आने लगी है। थाने की पुलिस के चुप्पी साधने पर आबकारी टीम कार्रवाई में जुटी हुई है। हाल के दिनों में आबकारी टीम को राजघाट, तिवारीपुर, सिकरीगंज, खजनी क्षेत्र में कच्ची शराब बनने की सूचना मिली। इस पर आबकारी टीम ने छापेमारी कर कच्ची शराब बरामद कर भारी मात्रा में लहन नष्ट किया।

    ईंट भट्ठों पर बन रही कच्ची शराब
    कच्ची शराब बनाने और बेचने के लिए ईंट भट्ठा सुरक्षित स्थान साबित हो रहा है। दो दिनों में आबकारी टीम ने खजनी स्थित ईंट भट्ठा और सहजनवा क्षेत्र के समधिया स्थित ईंट भट्ठे पर छापेमारी कर कच्ची शराब बरामद किया। टीम ने दोनों जगह भारी मात्रा में लहन को नष्ट किया।

    पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच कच्ची शराब की भट्ठियां एक बार फिर तेजी से धधकनी शुरू हो गई हैं। गोरखपुर के कई थाना क्षेत्रों से कच्ची शराब बनने की शिकायत आने लगी है। शराब कारोबारियों पर पुलिस की मेहरबानी के चलते आबकारी टीम भी सतर्क हो गई है। आए दिन कच्ची शराब के अड्डे पर छापेमारी कर आबकारी टीम बरामदगी कर रही है।

    [youtube https://www.youtube.com/watch?v=Q0ZD4l6IQ9c]

    आसपास के जिलों में कच्ची शराब से लोगों की मौत की खबर आने के बाद से पिछले कप्तान डॉ. सुनील गुप्ता ने जिले में कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए आपरेशन गरल का अभियान चलाया था। इसके लिए हर थाने पर एक दोरगा को शराब के खिलाफ कार्रवाई की जिम्मेदारी दी गई थी। महीने में इस टीम की मीटिंग भी होती थी। इसका असर भी दिख रहा था। पुलिस ने कच्ची शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की। जिसका असर भी दिखने लगा था। लेकिन अब फिर इस धंधे में तेजी आई है। यह फलने-फुलने लगा है।

  • अहम बैठक यूपी में तीन महीने में लगभग तीन लाख लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी

     रिपोर्ट भूपेन्द्र शर्मा www.aapkichopal.news

     https://www.youtube.com/c/aapkichopalnews

    21 को सीएम योगी करेंगे अहम बैठक

    प्रदेश सरकार अगले तीन महीनों में खाली पड़े लाखों सरकारी पदों पर भर्ती की बड़ी मुहिम शुरू करने जा रही है। करीब तीन लाख पदों पर भर्ती कर अगले साल मार्च तक चयनित युवाओं को नौकरी का नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उच्च अधिकारियों की बैठक में यह ऐलान किया। उन्होंने अब विभागों,भर्ती बोर्डों व  चयन आयोगों को इसी हिसाब से आगे काम करने को कहा है। मुख्यमंत्री  ने कहा कि अब तक तीन लाख भर्तियां पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से हुईं हैं। इसी तरह आगे पारदर्शी तरीके से भर्तियां कराई जाएं। उन्होंने मुख्य सचिव समेत सभी अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिवों को एक सपताह में खाली पदों का ब्योरा देने को कहा है। मुख्यमंत्री ने बाद में ट्वीट कर कहा, चयन प्रक्रिया में शुचिता व पारदर्शिता  हमारी नीति है और इसे प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाएगा।

    21 को बुलाई अहम बैठक
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 सितंबर को लोकभवन में अहम बैठक बुलाई है। इसमें लोकसेवा आयोग, अधीनस्थ चयन सेवा आयोग, पुलिस भर्ती बोर्ड व अन्य चयन भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष बुलाए गए हैं। असल में पांच साल संविदा पर सरकारी नौकरी के प्रस्ताव पर तीखी प्रतिक्रिया के बाद विपक्षी दलों ने युवाओं में बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बनाया है। गुरुवार को इस मुद्दे पर प्रदेश भर में विरोधी दलों ने आंदोलन किया। इस बीच योगी सरकार ने अपनी भर्ती प्रक्रिया को और  तेज करने का निर्णय लिया है।

    नौकरियों का हाल
    – 2018 में 68500 शिक्षक भर्ती में लगभग 45 हजार शिक्षकों को मिली नौकरी

    – दिसम्बर 2019 में शुरू हुई 69000 शिक्षक भर्ती का मामला कट्ऑफ अंक विवाद में न्यायालय में विचाराधीन है। इसमें लिखित परीक्षा हो चुकी है और लगभग डेढ़ साल बाद मई, 2020 में इसका रिजल्ट भी जारी कर दिया गया। 1,46,060  अभ्यर्थी इसमें सफल हुए। लेकिन अब भी कटऑफ अंकों को लेकर शिक्षामित्रों के लिए 37339 पदों को होल्ड करने के आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिए हैं। राज्य सरकार ने पुनर्विचार याचिका डाली है। 

    -माध्यमिक शिक्षा में  2018 एलटी ग्रेड के 10768 पदों में से लगभग 50 फीसदी ही भरे, प्रक्रिया अब भी गतिमान

    – सहायताप्राप्त स्कूलों में 18 से 20 हजार पद खाली, नहीं शुरू हो सकी भर्ती 

    सरकार ने 2017 से भरे गए पदों का दिया ब्यौरा :

    विभाग  पद 
    परिवार कल्याण समूह ख, ग, घ  8556
    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन    28622
    प्राविधिक व व्यावसायिक शिक्षा        365
    उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग         16708
    बेसिक शिक्षा विभाग                         54706
    पुलिस विभाग            137253
    सहकारिता विभाग                726
    लोक सेवा आयोग                 26103
    चिकित्सा शिक्षा विभाग           1112
    माध्यमिक शिक्षा         14000
    वित्त विभाग                           614
    उच्च शिक्षा विभाग                  4615
    नगर विकास                        700
    कुल भर्तियां                           294080

    यहां भर्ती प्रक्रिया चल रही : 

    पुलिस विभाग 16629
    बेसिक शिक्षा                69000
    कुल भर्ती                 294080
    प्रक्रियाधीन                      85629
    यूपीएसएसएससी प्रक्रियाधीन 5000

    इन विभागों में पद खाली :

    राजस्व विभाग लेखपाल व अन्य 9000
    स्वास्थ्य                               5300
    परिवहन निगम      10,056
    आवास विकास                             200
    पीडब्ल्यूडी                         3210
    वाणिज्य कर                430

  • युवाओं ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बहाया पसीना

     रिपोर्ट :- भूपेन्द्र शर्मा 

    धकतोड़ा ने अटेरना को कड़े मुकाबले के बाद हराया।


    क्षेत्रीय ग्रामीण खेल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गांव अटेरना में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। फाइनल मैच अटेरना व धकतोड़ा के बीच खेला गया जिसमे धकतोड़ा ने अटेरना को कड़े मुकाबले के बाद हराया।

    इसके पहले पहला सेमीफाइनल मैच धकतोड़ा व स्याली की टीम के बीच खेला गया। दूसरा सेमीफाइनल अटेरना व नरैनी की टीम के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि आशोक चौधरी ने आयोजन का शुभारंभ करने के साथ ही खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान रमन चौधरी, अरूण, नकुल, मोहित चौधरी, राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे। 

    ग्रामीण क्षेत्रों  मे इस प्रकार की प्रगियोगिताएं क्षेत्र की प्रतिभा को निखारने मे सहयोगी साबित होंगी |

  • उर्वरक बिक्री केंद्रों का रद होगा लाइसेंस यदि उर्वरक बिक्री केंद्रों पर मिला फर्जीवाडा |

     रिपोर्ट :- पुनीत शर्मा 

    मुरादाबाद मे कृषि समितियों मे गड़बड़ मिलने से प्रशासन सक्रिय 


    समितियों की आड़ में चल रहे उर्वरक लाइसेंस विक्रेताओं की वजह से हुई फजीहत के बाद जिला कृषि अधिकारी ने रबी सीजन में बंटने वाले उर्वरक को लेकर अभी से ही तैयारी कर ली है। उन्होंने बकायदा सभी सहकारी और निजी फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को निर्धारित रेट पर पीओएस मशीन के माध्यम से ही यूरिया देने के स्पष्ट आदेश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट कहा कि इस बार कोई कमी मिलने पर जांच नहीं होगी,बल्कि उर्वरक लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई की जाएगी। खरीफ सीजन में उर्वरक संकट के बाद उठे बवाल के बाद आने वाले रबी सीजन के लिए कृषि विभाग ने उर्वरक लाइसेंस धारकों को सेंटर विक्रेताओं को पूर्व में हुई गड़बड़ियों से सबक लेते ही इस बार सतर्कता से नियमानुसार उर्वरक बिक्री कराने के निर्देश दिए हैं। जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने कहा कि सभी उर्वरकों को किसानों को निर्धारित रेट दें, इसके साथ ही स्टाक, बिक्री के साथ किसान को बिक्री की रसीद अवश्य दी जाए। सेंटर पर कौन कौन से उर्वरक है उसको दर्शाने के लिए बोर्ड लगवाएं, इसके साथ ही उर्वरक लेने आने वाले किसान के पहचान विवरण,आधार कार्ड, जोतबही,बैंक पासबुक लेने के बाद पक्की रसीद दी जाए। इसके साथ ही उर्वरक व्यवसायी से दुकानों पर डीएओ और डीडी कृषि के सीयूजी नंबर भी अंकित करवाने को कहा है, इसके साथ ही जिले के बाहर के किसी व्यक्ति को उर्वरक की बिक्री न करने की चेतावनी दी। कहा कि अगर कोई गड़बड़ी मिली,तो उर्वरक प्राधिकार पत्र के निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी।

  • मोहम्मद शमी ने बताया 'बेटी की कमी महसूस करता हूं'

     ‘मैं लॉकडाउन में उससे नहीं मिल पाया। वो तेजी से बड़ी हो रही है। मुझे उसकी कमी महसूस होती है।’ रिपोर्ट : आपकी चौपाल /भूपेन्द्र शर्मा 


     ‘हमें क्रिकेट खेले काफी समय हो गया है। हर किसी की खुशी वैसी थी जैसा कि चॉकलेट की दुकान में बच्चों की होती है। गुरुवार को हमारा एक प्रैक्टिस मैच था, मैंने किसी परेशानी का सामना नहीं किया। हर कोई लय में लौट रहा है। मुझे ज्यादा अंतर महसूस नहीं हुआ (क्योंकि मैं अपने फॉर्महाउस पर गेंदबाजी कर रहा था)।’ इस दौरान बेटी आइरा की बात आने पर शमी भावुक हो गए। उनकी बेटी अपनी मां और शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहां के साथ रहती है। उन्होंने कहा, ‘मैं लॉकडाउन में उससे नहीं मिल पाया। वो तेजी से बड़ी हो रही है। मुझे उसकी कमी महसूस होती है।’
    मोहम्मद शमी अक्सर किन्हीं कारणों के चलते विवादों में आ जाते हैैं। अब इस बार वह अपनी बेटी की एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के चलते विवाद में फंस गए हैं। दरअसल शमी ने अपने एफबी पेज पर पीली साड़ी बांधी बेटी की एक फोटो पोस्ट की थी। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था- इतनी प्यारी लग रही हो बेटा तुम, भगवान तुम पर आशीर्वाद बनाए रखे। जल्द मिलते हैं बेटा।

    फोटो देखने से ऐसा लग रहा है कि शमी की बेटी सरस्वती पूजा के आयोजन में शामिल हुई थी। इसी पर कुछ मुस्लिम कट्टरपंथियों ने ऐतराज जताकर शमी को खूब खरी खोटी सुनाई। एक ने लिखा- अपने आपको सेकुलर बताने के लिए ये सब करने की जरूरत नहीं है। हम अपने हिंदू भाईयों से भी मोहब्बत करते हैं लेकिन ये तरीका ठीक नहीं है। एक अन्य ने शमी से अपने नाम से मोहम्मद तक हटाने को लिख दिया। वहीं, एक ने लिखा- तुम मुसलमान हो फिर भी तुम्हारी बेटी हिंदू क्यों है।

    हालांकि इन इक्का-दुक्का कमेंट के बीच ज्यादातर लोगों ने शमी की इस पोस्ट को पसंद किया है। कइयों ने सद्भावना दिखाने के लिए जहां शमी की तारीफ की है तो कइयों ने लिखा- कई बार धर्म मायने नहीं रखता। मायने रखता है तो वो होता है रिश्ता।

  • #TMU टीएमयू में प्रतिदिन ठीक हो रहे कोरोना मरीज

    रिपोर्ट: भूपेंद्र शर्मा

    #TMU तीर्थंकर महावीर अस्पताल कर रहा है जन सेवा  

    देश मे कोरोना महामारी के चलते टीएमयू अस्पताल को कोविड 19 अस्पताल बनाया गया है ओर तभी से अस्पताल मे कोविड पॉजिटिव मरीजों का उत्तम एलाज किया जा रहा है | 

    TMU में कोरोना से संक्रमित लगभग 2500 से ज्यादा मरीज अब तक भर्ती हुए हैं जिनमे से लगभग 2000 मरीज स्वास्थ्य होकर अपने घरो को जा चुके है, और बाकी भर्ती सभी मरीजों का इलाज उत्तर प्रदेश सरकार ओर प्रसाशन के आदेसानुसार किया जा रहा है |

    अस्पताल में निरंतर कोरोना से लड़ाई के लिए प्रयास किये जा रहे हैं और तकनीकी तौर पर नई मेडिकल लैब का भी शुभारम्भ माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया है ।   

     उच्च शिक्षा के लिए उत्तम स्थान :-मुरादाबाद को पहले पीतल नगरी के नाम से  सारी दुनिया मे जाना जाता था परंतु अब तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के नाम से जाना जाने लगा है, आपको बता दें कि 2008 मे एक छोटे से पोधे के रूप मे रोपित हुई लेकिन अब 140 एकड़ मे बिभिन्न विषयों का एक विशाल शिक्षा का स्थान बन चुकी है, टी एम यू में 17 कॉलेज लगभग 140 विषयों की शिक्षा उच्च स्तर पर दी जा रही है |


     

  • पाकबड़ा पुलिस ने बढ़ाया मान पाया एक ओर सम्मान

     रिपोर्ट : भूपेंद्र शर्मा

    आज दिनांक 11-09-2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद द्वारा जमानत रजिस्टर के उच्च कोटी के रखरखाव व अच्छे टर्न ऑउट पर आरक्षी दीपक त्यागी थाना पाकबडा, आरक्षी वीर बहादुर थाना सिविल लाइन व मुख्य आरक्षी मदन गोपाल थाना डिलारी को उत्साह वर्धन हेतु 500-500 रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। 

  • पाकबड़ा पुलिस ने पकड़ा अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह

     थाना पाकबड़ा पुलिस ने 3 कारों सहित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

    रिपोर्ट:- भूपेन्द्र शर्मा www.aapkichopal.news

    श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुरादाबाद द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान में प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना पाकबड़ा पुलिस द्वारा दिनांक 2.9.2020 को मुखवीर खास की सूचना पर नया मुरादाबाद सेक्टर 6 से अभियुक्त 1. रवि यादव पुत्र स्व 0 पूरन  यादव निकट मौ 0 दाल मील पक्का बाग रामपुर  2. नदीम पुत्र जुम्मा हुसैन निकट सरकारी अस्पताल अफसरा मस्जिद के पास पकबड़ा रोड डिंगरपुर थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद को चोरी की 3 कार, 2 नंबर प्लेट, व एक तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया | 

    इस गिरोह का  सरगना यासीन व सोनू दो अन्य साथी अभी फरार है जिनकी तलाश अभी जारी है | पकड़े गए दोनों अपराधियों का चालान  कर जेल भेजा जा रहा है |    


  • आगरा मे एक पिता डॉक्टरों के सामने लाचार पैसे न दे पाने पर बेच दिया नवजात

    उत्तर प्रदेश के आगरा से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना

    रिपोर्ट :-पुनीत शर्मा / सूत्र:-हिन्दुस्तान ई पेपर

     निजी अस्पताल में प्रसव के बाद बिल के 30,000 रुपए के ऐवज में डॉक्टर ने उससे जबरदस्ती बच्चा छीन लिया। एक कागज पर अंगूठा लगवा लिया। महिला गिड़गिड़ाती रह गई। पति भी कुछ न कर सका। जानकारी पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पर सील लगा दी है। नवजात का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

    शंभु नगर निवासी शिव नारायण रिक्शा चालक है। उसने बताया कि चार महीने पहले कर्ज में उसका घर चला गया। 24 अगस्त को उसकी पत्नी बबिता को प्रसव पीड़ा हुई। उसे पास के ही जेपी अस्पताल में भर्ती करा दिया। बबिता ने बेटे को जन्म दिया। 25 अगस्त को डिस्चार्ज कराने की बारी आई तो अस्पताल ने 30,000 रुपये का बिल थमा दिया। शिव नारायण ने चिकित्सक के हाथ-पांव जोड़कर 500 होने की बात कही। चिकित्सक को उनकी हालत पर जरा भी दया नहीं आई। काफी बहस के बाद उनसे बच्चे को छोड़ने की बात कही। इस पर बबिता बिलखने लगी।

    आरोप है कि काफी मिन्नतें कीं पर चिकित्सक ने एक न सुनी। नवजात को उसकी मां से नहीं मिलने दिया। कहा कि पैसे नहीं हैं तो बच्चा देना पड़ेगा। महिला का आरोप है कि जबरन कुछ पैसे पकड़ाकर एक कागज पर अंगूठे का निशान ले लिया और अस्पताल से भगा दिया। दंपति अपनी पीड़ा लेकर समाजसेवी नरेश पारस से मिले। महिला का यह भी अरोप है कि डॉक्टर ने बच्चे को अपने रिश्तेदार को बेच दिया है। मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पर कार्रवाई करते हुए उस पर सील लगा दी। महिला को उसका बच्चा अभी तक नहीं मिला है। डर की वजह से उसने पुलिस में शिकायत भी नहीं की है।

    मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। क्योंकि यह मामला दो दिन से संज्ञान में है। लेकिन पीड़ित पक्ष एफआईआर तक नहीं लिखा पा रहा है। वहीं जब मामला संज्ञान में आया तो अस्पताल के डॉक्टर से संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन दो दिन से डॉक्टर भी नहीं मिल रहे हैं। घुमा रहे हैं। इससे प्रतीत होता है कि अस्तपाल इस प्रकार के मामलों में लिप्त है। अत: डीएम से बातचीत करने के बाद टीम को भेजकर अस्पताल सील कर दिया है। – डॉ. आरसी पांडेय, सीएमओ  

  • एमएस धोनी के गाने का नाम 'हेलिकॉप्टर' रखना साक्षी का आइडिया था

     ड्वेन ब्रावो ने बताया- साक्षी का आइडिया था एमएस धोनी के गाने का नाम ‘हेलिकॉप्टर’ रखना

    रिपोर्ट :- पुनीत शर्मा / सूत्र :- हिंदुस्तान ई पेपर 

    वेस्टइंडीज के स्टार ऑल-राउंडर ड्वेन ब्रावो का टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर रहे महेंद्र सिंह धोनी के साथ खास कनेक्शन है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए ब्रावो खेलते हैं और कप्तान धोनी ने जब भी उन पर मुश्किल समय में भरोसा दिखाया है, उन्होंने कभी निराश नहीं किया है। ब्रावो और धोनी की ऑन-फील्ड और ऑफ-फील्ड केमेस्ट्री काफी अच्छी है। ब्रावो को म्यूजिक का भी बहुत शौक है। वो खुद गाने भी बनाते हैं। धोनी के 39वें बर्थडे पर उन्होंने ‘हेलिकॉप्टर 7’ गाना रिलीज किया था। ब्रावो ने बताया कि इसके टाइटल के पीछे धोनी की पत्नी साक्षी का दिमाग है।

    ब्रावो ने एबीपी न्यूज से कहा, ‘गाने को लेकर मुझे धोनी और साक्षी ने प्रतिक्रिया दी। इस गाने में साक्षी का भी हाथ है, जैसे कि इस गाने का नाम ‘हेलिकॉप्टर’ रखना उनका ही आइडिया था। मैं इस गाने का नाम ‘नंबर 7′ रखना चाहता था। मुझे खुशी है कि मैंने ऐसा गाना बनाया, इस गाने को कुछ ही घंटे में लाखों व्यू मिल गए थे।’ ब्रावो ने कहा कि वो धोनी के रिटायरमेंट पर भी एक गाना बनाना चाहते थे, जिसमें उनकी सारी उपलब्धियां रहेंगी, क्योंकि उन्होंने क्रिकेट में जो किया है, वो कोई नहीं कर सकता। ब्रावो ने कहा, ‘मैं म्यूजिक में हूं, मैंने अपनी म्यूजिकल टीम से कहा था कि मैं इस शख्स के लिए एक गाना करना चाहता हूं उनके रिटायरमेंट से पहले। उन्होंने मेरे लिए काफी कुछ है, उन्होंने मेरा खेल सुधारने में भी बहुत मदद की है।’

    हाल ही में ब्रावो ने टी20 क्रिकेट में 500 विकेट का आंकड़ा छुआ। टी20 क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले ब्रावो दुनिया के पहले गेंदबाज बने। वहीं सीएसके के लिए वो सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। ब्रावो ने 113 आईपीएल मैचों में 118 विकेट लिए हैं।