Aapki Chopal News

  • मुकेश भाई अभी तो यह ट्रेलर है और पूरी फैमिली को खत्म करने की तैयारी कर ली गई है

    AAPKI CHOPAL NEWS
    WWW.AAPKICHOPAL.NEWS 

    रिपोर्ट आपकी चौपाल न्यूज :-

    भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक स्कॉर्पियो कार मिली है लेकिन कार को मुकेश अंबानी के घर के बाहर क्यों छोड़ गया इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा रहा है ये किसी बड़े ग्रुप का काम नहीं है क्योंकि जिस तरह के हाथ के लिखे पत्र मिले है ओर जिस तरह कि हैन्ड  राइटिंग से वह लिखे है वह किसी बड़े संगठन का काम तो नहीं लग रहा , लेकिन sa

    मुंबई में उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर के बाहर संदिग्ध स्कॉर्पियो के मिलने से मचे हड़कंप के बीच एक और बड़ी खबर आई है। कारोबारी मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध कार से एक धमकी भरा लेटर भी बरामद हुआ है। इस लेटर के सामने आने के बाद यह मामला और भी सनसनीखेज हो गया है। मुंबई पुलिस के सूत्र के मुताबिक, यह लेटर मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को संबोधित करते हुए झमकी भरे लहजे में लिखा गया है। टूटी-फूटी अंग्रेजी में लिखे गए इस पत्र में कहा गया है कि मुकेश भाई अभी तो यह ट्रेलर है।

    न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सूत्र ने बताया, ‘हाथ से लिखे इस लेटर में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को संबोधित किया गया है। इसमें धमकी देते हुए लिखा गया है कि मुकेश भाई अभी तो यह ट्रेलर है और पूरी फैमिली को खत्म करने की तैयारी कर ली गई है।’ गुरुवार शाम को संदिग्ध कार मिलने के बाद मुंबई पुलिस बेहद सतर्क है और बड़ी संख्या में अपने जवानों को तैनात कर दिया है। इस कार से जिलेटिन की 20 छड़ें भी बरामद की गई हैं। कार की नंबर प्लेट भी संदिग्ध मिली है, जिसके चलते शंकाएं और गहरा गई हैं।

    आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड फुटेज की जांच की जा रही है

    साथ ही मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि गामदेवी पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की अनेक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर कमांडो तैनात कर दिए गए, पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड फुटेज की जांच की जा रही है।

    क्या सब कुछ  किसी प्लानिंग के तहत किया गया है ? 

    पुलिस ने बताया कि वाहन के नंबर प्लेट पर जो पंजीकरण नंबर है वह अंबानी की सुरक्षा में लगी एक एसयूवी के ही समान है। उन्होंने बताया कि कार के अंदर से एक पत्र भी मिला है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट किया, ‘मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के निकट एक स्कॉर्पियो वैन में जिलेटिन की 20 छड़ें मिली हैं। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है और जल्द ही जांच के नतीजे सामने आ जाएंगे।’

    दरअसल, गामदेवी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कारमाइकल रोड पर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो कार खड़ी मिली। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमें पहुंच गईं। कार की जांच की गई, जिसमें विस्फोटक सामग्री बनाने में इस्तेमाल होने वाली जिलेटन छड़ें बरामद हुईं। 

  • वसंतोत्सव पर पूजा-यज्ञ से महका TMU

     Report-Bhupendra Sharma #aapkichopalnews

    तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) के विभिन्न कॉलेजों में वसंतोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विधि विधान से
    माँ शारदा की पूजा-अर्चना की गई। टीचर्स और छात्र-छात्राओं ने माँ सरस्वती से
    कामना की
    , विद्या, बुद्धि और विवेक प्रदान करें। कॉलेज ऑफ़
    एग्रीकल्चर साइंसेज और श्री प्रेम प्रकाश मैमोरियल काॅलेज में हवन हुआ। इनके अलावा
    फ़ैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड कम्प्यूटिंग साइंसेज़-एफओईसीएस और फैकल्टी ऑफ़ एजुकेशन
    में भी छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माँ सरस्वती का
    भावपूर्ण स्मरण किया। वसंतोत्सव समारोहों में रजिस्ट्रार डॉ. आदित्य शर्मा
    ,
    एसोसिएट डीन डॉ. मंजुला जैन, निदेशक छात्र
    कल्याण प्रो. एमपी सिंह
    , एफओईसीएस के निदेशक प्रो. राकेश
    कुमार द्विवेदी आदि की उल्लेखनीय मौजूदगी रही।
     

     

    एफओईसीएस में माँ सरस्वती की
    प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद छात्र-छात्राओं ने मनमोहक
    सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रेरणा और गार्गी ने सरस्वती वंदना पर नृत्य
    प्रस्तुत किया। चेतेंद्र पाल सिंह ने वसंतोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला। अनुशिका
    ने काव्यपाठ किया तो नमन जोशी ने भावांजलि प्रस्तुत की। आरुषि और वंशिका ने नृत्य
    प्रस्तुत करके अपने नृत्य पर तालियां बटौंरी। एफओईसीएस के निदेशक प्रो. राकेश
    कुमार द्विवेदी बोले
    , भगवान महावीर के बहु प्रसिद्ध सिद्धांत अहिंसा परमो धर्मः को आत्मसात
    करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया
    , वे बोलने से
    पहले संतुलित शब्दों का चयन करें। स्टुडेंट्स ग़लतियाँ स्वीकारें। निंदक न बने
    बल्कि हमेशा समाधान प्रस्तुत करने का प्रयास करें। अनुशासन और समयबद्धता को सर्वोच्च
    प्राथमिकता में शामिल करें। संचालन हिमांशु और श्रुति जैन ने किया। इस मौके पर
    प्रो. के गुप्ता
    , डॉ. शक्ति कुंडु, डॉ.
    गरिमा गोस्वामी
    , डॉ. संदीप वर्मा, सुश्री
    नेहा आनंद
    , श्री मनीष तिवारी आदि मौजूद रहे। 

     

    कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर साइंसेज
    में वसंतोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही हवन के बाद
    प्रसाद वितरण भी हुआ। इस मौके पर डॉ. बलराज सिंह
    , डॉ. अलोक मिश्रा, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. गिरजा शंकर तिवारी, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. खुशबू सिंह, आदि मौजूद रहे। श्री प्रेम प्रकाश मैमोरियल काॅलेज में माँ शारदा का पांच
    विधान से अभिषेक करके प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। हवन समापन के बाद
    छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में
    प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार लखेरा
    , डॉ. विनोद कुमार जैन,
    डॉ. शैफाली जैन, डॉ. रवि प्रकाश सिंह, श्रीमती सुमन गुप्ता, श्रीमती पूनम चौहान आदि
    उपस्थित रहे। फैकल्टी ऑफ़ एजुकेशन में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित
    किया। अनुग्रह
    , काल्विन और सुमित गिरी ने माँ सरस्वती की
    वंदना कर विद्या वर माँगा। छात्र-छात्राओं ने कविता और गानों की प्रस्तुति से
    कार्यक्रम को मनमोहक बना दिया। टीचर्स ने छात्र-छात्राओं को वसंतोत्सव का महत्व
    बताते हुए वाणी के सही उपयोग की हिदायत दी। इस मौके पर डॉ. सुशील कुमार
    , नाहिद बी, शिवाली सक्सेना, मोहिता
    वर्मा
    , गौतम कुमार आदि उपस्थित रहे। 

    #TMU #AAPKICHOPALNEWS        

  • भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस 80 साल की उम्र में निधन

     लंबे समय से बीमार नरेंद्र चंचल हमे आज 22 जनवरी  2021 को छोड़ दुनिया से विद ले चुके हैं ||

    रिपोर्ट – भूपेन्द्र शर्मा संपादक आपकी चौपाल 

    भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में आज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया है। माता के भजनों के लिए विश्व विख्यात नरेंद्र चंचल सभी माता के भक्तों के दिलों में राज करते थे | नरेंद्र पिछले लंबे समय से काफी बीमार चल रहे थे। चलो बुलावा आया है’ हो या फिर ‘ओ जंगल के राजा मेरी मैया को लेके आजा’ जैसे भजनों से लोगों के दिल में राज करते हैं। 

    पिछले तीन दिनों से उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने आज दोपहर करीब 12.15 बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने कई प्रसिद्ध भजनों के साथ हिंदी फिल्मों में भी गाए हैं।

    नरेंद्र चंचल के निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड और उनके फैंस शोक में हैं। नरेंद्र चंचल वह नाम, जिन्होंने माता के जगराते को अलग दिशा दी। उन्होंने न सिर्फ शास्त्रीय संगीत में अपना नाम बनाया, बल्कि लोक संगीत में भी लोगों की दिल जीत लिया।

  • मुरादाबाद की ट्रैफिक पुलिस नाकाम लग रहा घंटों जाम

     मुरादाबाद की ट्रैफिक पुलिस नाकाम लग रहा घंटों जाम 

    रिपोर्ट :- भूपेंद्र शर्मा

    पाकबड़ा के पास बागड़पुर से हरिद्वार के लिए बाईपास बनाया गया है और मुरादाबाद की सीमा भी यही से प्रारंभ होती है लेकिन  इस बाईपास की इतनी बुरी हालत है कि घंटो जाम लगा रहता है स्थानीय लोगो की माने तो इस जाम के कारण ग्रामीण अपने खेतों पर भी घंटों में पहुचते हैं और घंटों में वापस लौट पाते हैं ।

    बाईपास पर लंबे जाम का मुख्य कारण टूटी फूटी सड़क और बाईपास का कम चौड़ा होना है जब इस बाईपास का निर्माण किया जा रहा था तो कई समस्याएं पैदा हो गई लेकिन अधिकारियों ने ठेकेदारों के साथ मिलकर जल्दबाजी में इस बाईपास का निर्माण कर दिया और अपना पैसा लेकर गायब हो गए ।

    बाईपास तो बन गया लेकिन मरम्मत के नाम पर सिर्फ गड्ढो में मिट्टी डाल दी जाती है जो यहाँ पर रहने वाले ग्रामीणों ओर राहगीरों के लिए मुसीबत का पहाड़ बन कर खड़ी हो गई है । दिन रात धूल का बादल छाए रहते हैं और कुछ भी देख  पाना मुश्किल हो जाता है।

    लड़ाई बनती है मनोरंजन का साधन ।।।

    जाम लगने का कारण एक टाइम में दोनों तरफ से एक साथ दो वाहनों के आने के कारण लगता है और दोनों वाहनों के चालको की बीच लड़ाई होती है तो ग्रामीणों का मनोरंजन भी हो जाता है ।

  • रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने क्यों लगाई माइनस 14 डिग्री तापमान के बीच बर्फीले पानी में डुबकी ?

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने क्यों लगाई माइनस 14 डिग्री तापमान के बीच बर्फीले पानी में डुबकी ?

    रिपोर्ट – भूपेन्द्र शर्मा 

    रूस के राष्ट्रपति पुतिन मंगलवार यानी 19 जनवरी को माइनस 14 डिग्री तापमान में बर्फ के ठंडे  पानी में आस्था की डुबकी लगाई। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने फीस्ट डे यानी इपिफनी (एपिफनी) के मौके पर ईसाई धर्म के अनुष्ठान के रूप में मॉस्को में बर्फ के ठंडे पानी वाले पुल में डुबकी लगाई। इसकी तस्वीर रूस के राष्ट्रपति ने ट्विटर हैंडल से जारी की गई है। बता दें कि रूस में इपिफनी के मौके पर बर्फीले पाने में डुबकी लगाने को बहुत पवित्र माना जाता है। 

    यह बताना भी जरूरी है कि ईसाई धर्म के पवित्र पर्व इपिफनी के मौके पर ईसाई धर्म के मानने वाले लोग बर्फ के ठंडे पानी में आस्था की डुबकी लगाते हैं। 68 साल के रूस के राष्ट्रपति ने भी इस परंपरा के तहत डुबकी लगाई है। इपिफनी के अवसर पर इसाई धर्म को मानने वाले लोग पारंपरिक रूप से किसी बर्फीले पानी वाले नदी, तालाब या पुल में डुबकी लगाते हैं। 

    तस्वीर में दिख रहा है कि राष्ट्रपति पुतिन बर्फीले पानी वाले पुल तक एक ओवरकोट पहनकर आते हैं और फिर डूबकी लगाते वक्त वह शर्टलेस नजर आते हैं। तस्वीर में पुतिन काफी फिट और स्वस्थ नजर आए, जिससे उनकी खराब सेहत की अटकलें भी खारिज हो गईं।

    ऐसी मान्यता है कि ईसा मसीह ने जॉर्डन नदी में डुबकी लगाई थी और इस दिन बर्फीले पाने में डुबकी लगाने से पाप धूल जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ईसाई धर्म के लोग मानते हैं कि मध्य रात्रि में इस अवसर पर नदी, तालाब या पुल का पानी पवित्र हो जाता है। राष्ट्रपति पुतिन की डुबकी लगाती तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। रूसी राष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल पर ही अब तक इसे तीन हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और सात सौ के करीब रीट्वीट हो चुके हैं। 

  • एक_विवाह_ऐसा_भी

    #एक_विवाह_ऐसा_भी 
       उत्तर प्रदेश के जनपद प्रतापगढ़ के एक शख्स ने इंसानियत और मोहब्बत की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसे लोग बरसों तक याद रखेंगे | शादी के फेरों से महज 8 घंटे पहले एक हादसे में दुल्हन आरती के पूरी तरह अपंग हो जाने के बाद भी दूल्हे अवधेश ने न सिर्फ रिश्ता कबूल किया, बल्कि होने वाली पत्नी को एम्बुलेंस से उसके घर बुलाकर स्ट्रेचर पर लेटी हुई हालत में शादी की सभी रस्में अदा कीं | सुनने में फिल्मी-सी लग रही यह कहानी 15 साल पहले रिलीज हुई शाहिद कपूर और अमृता राव की फिल्म ‘विवाह’ का रियल लाइफ रीमेक है
             शादी की रस्मों के बाद दुल्हन ससुराल के बजाय वापस अस्पताल पहुंच गईं, जहां उसे अभी कई दिनों तक और रहना है | यह अनूठी शादी हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है | 
    UP प्रतापगढ़ के कुंडा इलाके की रहने वाली आरती मौर्य की शादी नजदीक के ही गांव के अवधेश से तय हुई थी | 8 दिसंबर को बारात आनी थी | दोनों ही घरों में शहनाइयां बज रही थीं | परिवार के सदस्य और दूसरे मेहमान तैयार हो रहे थे, तभी दोपहर 1.00 बजे के करीब एक छोटे बच्चे को बचाने के चक्कर में दुल्हन आरती का पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गई | उसकी रीढ़ की हड्डी पूरी तरह टूट गई | कमर और पैर समेत शरीर के दूसरे हिस्सों में भी चोट आई | पड़ोस के अस्पतालों ने इलाज दौरान हाथ खड़े कर दिए तो घर के लोग उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में ले आए | शादी वाले घर में कोहराम मच गया | 

    डॉक्टरों ने जब यह बताया कि फिलहाल वह अपंग हो गई है और कई महीने तक बिस्तर से नहीं हिल सकती तो सभी के होश उड़ गए | आरती के घर वाले और दूसरे लोगों को लगा कि लड़के वाले अब शादी तोड़ देंगे, क्योंकि इलाज के बावजूद उसके पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद भी थोड़ी कम थी | परिवार वालों ने दूल्हे अवधेश और उसके घर वालों को दुल्हन आरती की छोटी बहन से शादी का ऑफर दिया, लेकिन उस वक्त दूल्हे अवधेश ने जो फैसला लिया, उसकी उम्मीद किसी को नहीं थी | किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि साधारण से परिवार का सामान्य सा नज़र आने वाला अवधेश जो कदम उठाएगा, वह उनकी सोच से परे होगा | अवधेश ने कहा कि वह इस हालत में भी न सिर्फ आरती को पत्नी के तौर पर अपनाएगा, बल्कि शादी भी उसी दिन तय वक़्त पर करेगा | इसके बाद वह ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम के सहारे इलाज करा रही आरती की मांग भरना चाहता था | अवधेश की जिद पर डाक्टरों की टीम से परमीशन लेकर आरती को दो घंटे बाद एम्बुलेंस से वापस घर लाया गया | उसे स्ट्रेचर पर लिटाकर शादी की रस्में अदा की गईं | ऑक्सीजन और ड्रिप लगी होने की सूरत में ही उसकी मांग भरी गई | आम दुल्हनों की तरह आरती की भी विदाई हुई | यह अलग बात है कि ससुराल जाने के बजाय वह वापस अस्पताल लाई गई | अगले दिन होने वाले ऑपरेशन के फॉर्म पर खुद अवधेश ने पति के तौर पर दस्तखत किए, अवधेश जी के विचारो को नमन 🌹🚩
  • कोरोना ने दी देश मे दोवारा दस्तक

     रिपोर्ट-: भूपेंद्र शर्मा 

    देश मे लगेगा दोवारा लॉकडाउन ।।

    2020 के प्रारंभ में ही भारत मे कोरोना ने दस्तक दी और देखते ही देखते पूरे देश मे कोरोना फैल गया था, जिसके चलते देश के सभी राज्यो में सरकारो को लॉकडाउन करना पड़ा था ।
       लेकिन जिस तरह से देश मे कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं उन्हें देखते हुए अभी दिल्ली सरकार ने कुछ कड़े कदम उठाए हैं और दिल्ली में बिना मास्क के पाए जाने पर 2000 का जुर्माना लगाया है । मतलब ये है कि दिल्ली में बिना मास्क पाए जाने पर 2000 रुपये का जुर्माना भरना पडेगा ।
    सरकार और डॉक्टरों की सलाह थी कि जब तक इलाज नही मिलता तब तक कोई भी भीड़ में न जाये और मास्क व सेनेटाइजर का उपयोग करते रहें लेकिन जनता ने लापरवाही की जिसके कारण देश मे कोरोना वापस अपना असर दिखने लगा है ।

    ताज़ा अटकलों की माने तो उत्तर प्रदेश में भी लॉक डाउन जल्द की किया जा सकता है क्योंकि उत्तर प्रदेश में हर बर्ष नवंबर में गंगा मेला लगता है जिसमे लाखों की संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए गंगा मेला में 4 दिन के लिए आते हैं । उत्तर प्रदेश सरकार को भी इसके लिए अहम फैसले लेने है क्योंकि ये बर्षों से होता आया है और आस्था से जुड़ा मामला है , अब देखना है कि उत्तर प्रदेश सरकार क्या कदम उठाती है ।
  • पंचायत चुनाव 2020 के लिए चुनाव आयोग ने जारी की एडवाइजरी

    चुनाव आयोग की तरफ से बीएलओ व अन्य कार्मिकों के लिए गाइड लाइन 

    उत्तर प्रदेश मे ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू लगभग 600 करोड़ खर्च किया जाएगा |

    वोटरों का ब्यौरा देने के लिए घर के मुखिया को सलाह

    उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के लिए पहली अक्तूबर से वोटर लिस्ट पुनरीक्षण शुरू होगा। अगर आपके घर पर बूथ लेबल आफिसर (बीएलओ) नहीं आता है तो आप उसे फोन कर घर पर बुला सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट http//sec.up.nic.in पर पंचायतवार हर वार्ड के लिए तय बीएलओ का नाम व उसका मोबाइल नम्बर उपलब्ध रहेगा। सभी जानकारी बी एल ओ से प्राप्त की जा सकती है |

    अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट http//sec.up.nic.in  पर जाकर ‘सर्च बीएलओ’ पेज पर जाकर आप अपनी पंचायत के अपने वार्ड के बीएलओ का नाम व फोन नम्बर पता कर सकते हैं। अगर बीएलओ ठीक से काम नहीं कर रहा है या उससे आपको कोई शिकायत है तो आप प्रशासन से उसकी शिकायत भी कर सकते हैं। आयोग के नम्बर– 0522-2630130, फैक्स नम्बर–0522- 2630115 , 2630134 और ई-मेल आईडी पर भी–secup@secup.in, secup@up.nic.in पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

    चुनाव आयोग की तरफ से बीएलओ व अन्य कार्मिकों के लिए गाइड लाइन
    -वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के काम में लगे बीएलओ व अन्य कार्मिकों को अपने मोबाईल फोन पर आरोग्य सेतु डाउनलोड रखना होगा।

    -कोई कार्मिक जब फील्ड में जाए तो उसे फेस मास्क लगाए रखना होगा।

    -किसी भी घर के एक या दो सदस्यों से ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दो गज की दूरी से ही बात की जाएगी।

    -अनावश्यक भीड़ इकट्ठा करके एक साथ कई परिवारों का विवरण दर्ज नहीं किया जाएगा।

    -हैण्ड सैनिटाइजर की शीशी साथ रखनी होगी। किसी भी दस्तावेज को देखने या उस पर हस्ताक्षर कराने के बाद हाथों का सैनिटाइज किया जाएगा।

     वोटरों का ब्यौरा देने के लिए घर के मुखिया को सलाह
    -बीएलओ जब आपके घर आए तो दो गज का फासला बनाकर चेहरे पर फेस मास्क लगाकर उसके प्रश्नों का उत्तर दें।

    -प्रयास यही हो कि घर का मुखिया अपने पूरे परिवार के सभी सदस्यों के नाम, पिता का नाम,  लिंग व आयु का विवरण दे।

    – पिछले पांच वर्ष में अगर आपके परिवार में माता-पिता या किसी अन्य सदस्य का देहांत हुआ तो उसका भी विवरण भी बीएलओ को दें।

    -बीएलओ के मांगने पर उसे निवास का प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि उपलब्ध करवाएं।

    -जब बीएलओ आपके घर आए तो आसपास के पड़ोसियों की भीड़ एकत्रित न होने दें।


  • जुगाड़ में अंग्रेजों ने भारतीयों को दी टक्कर देखो 15 अंग्रेजी जुगाड़ ।

     15 जुगाड़ जो अंग्रेजों ने भारतीय जुगाड़ गुरुदेव से सीखे ।

    ‘जुगाड़’ पर सिर्फ़ हमारा ही जन्मसिद्ध अधिकार नहीं, दूसरों का भी है. फर्क इतना है कि हमारे जुगाड़ मजबूरी के कारण या मस्ती के लिए किए जाते हैं और पर असली क्रिएटिविटी तो ऐसे ही निकलती है  इन तस्वीरों में इन लोगों का अखंड जुगाड़. कुछ तो बहुत सही हैं, कुछ बहुत ही बकवास ।

                                                             1. मेरे बाप ने कार नही दिलाई ।

    2. साथी हाथ बढ़ाना ।
    3. मेरी नज़र कैमरा 
    4. चाय का मिर्ची वाला मज़ा 

    5. मेरा खेल नहीं रुकेगा 

    6. सस्ती कार  

    7. पूल इन कार 

    8. ये आराम का मामला है 

    9. रोस्टेड 

    10. वाह क्या बात है 

    11. कुंडी मत खड़काओ कपड़ों धुल कर बाहर आओ 

    12. डी  जे हो ऐसा 

    13. बिल्कुल साफ आवाज 

    14. हमको टाइम से चलना है 

    15. मुझे सोफ़ा पसंद है 

  • मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में किस वजह से हुआ फायदा रायडू ने खोला राज

     71 रन की शानदार पारी खेली रायडू ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में सीएसके की जीत की नींव |


    रायडू ने महज 48 गेंदों पर शानदार 71 रनों की पारी खेली और तीसरे विकेट के लिए 115 रन जोड़े. यह साझेदारी तब हुई जब टीम ने अपने दो विकेट महज छह रनों पर ही खो दिए थे. रायडू को अपनी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.


    इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से मात देकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया है. सीएसके की जीत में पिछले साल वर्ल्ड कप में जगह बनाने से चूकने वाले खिलाड़ी अंबाती रायडू ने अहम भूमिका निभाई. अंबाती रायडू ने कहा है कि टीम ने यूएई आने से पहले चेन्नई में अभ्यास किया था जिससे टीम को मदद मिली.


    रायडू ने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए लॉकडाउन एक ब्रेक जैसा था. रायडू ने कहा, “हम ट्रेनिंग कर रहे थे और यह रुक कर दोबारा शुरू करने जैसा था. लीग के स्थगित होने से पहले भी हम अभ्यास कर रहे थे.”

    रायडू ने कहा, “पिच नई गेंद से कुछ हरकतें कर रही थी लेकिन एक बार ओस आई तो बल्लेबाजी आसान हो गई. हम सिर्फ वहां टिके रहना चाहते थे. हमने चेन्नई में अभ्यास किया और इससे हमें काफी मदद मिली और इसके बाद दुबई में भी हमने अभ्यास किया. हम काफी खुश हैं.”

    बता दें कि सीएसके ने 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले दो ओवरों में ही दो विकेट गंवा दिए थे. लेकिन रायडू और डु प्लेसिस ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया. रायडू ने पिछले साल वर्ल्ड कप में जगह नहीं मिलने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था. हालांकि इस एलान के कुछ दिन बाद ही उन्होंने अपना संन्यास का फैसला वापस ले लिया.