भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस 80 साल की उम्र में निधन
लंबे समय से बीमार नरेंद्र चंचल हमे आज 22 जनवरी 2021 को छोड़ दुनिया से विद ले चुके हैं ||
रिपोर्ट – भूपेन्द्र शर्मा संपादक आपकी चौपाल
भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में आज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया है। माता के भजनों के लिए विश्व विख्यात नरेंद्र चंचल सभी माता के भक्तों के दिलों में राज करते थे | नरेंद्र पिछले लंबे समय से काफी बीमार चल रहे थे। चलो बुलावा आया है’ हो या फिर ‘ओ जंगल के राजा मेरी मैया को लेके आजा’ जैसे भजनों से लोगों के दिल में राज करते हैं।
पिछले तीन दिनों से उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने आज दोपहर करीब 12.15 बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने कई प्रसिद्ध भजनों के साथ हिंदी फिल्मों में भी गाए हैं।
नरेंद्र चंचल के निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड और उनके फैंस शोक में हैं। नरेंद्र चंचल वह नाम, जिन्होंने माता के जगराते को अलग दिशा दी। उन्होंने न सिर्फ शास्त्रीय संगीत में अपना नाम बनाया, बल्कि लोक संगीत में भी लोगों की दिल जीत लिया।


